हर घर से एक सदस्य पैक्स.ऑनलाइन िमलेगी सदस्यता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पैक्सों में ऑनलाइन सदस्यता अभियान जुलाई से शुरू होगा. जिले के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को पैक्स का सदस्य बनाना है. अररिया : पैक्सों के सदस्यों की संख्या में इजाफा करने के लिए जुलाई से ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा से प्राप्त निर्देशों की […]
विज्ञापन
पैक्सों में ऑनलाइन सदस्यता अभियान जुलाई से शुरू होगा. जिले के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को पैक्स का सदस्य बनाना है.
अररिया : पैक्सों के सदस्यों की संख्या में इजाफा करने के लिए जुलाई से ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर जिले के इच्छुक लोग किसी सइबर कैफे, वसुधा केंद्र या मोबाइल नेट के जरिये सहकारिता विभाग द्वारा जारी किये गये ऑनलाइन सदस्यता पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि अभी ऑनलाइन आवेदन के लिए सदस्यता पोर्टल जारी नहीं किया गया है. लेकिन शीघ्र ही जारी किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 6463 पैक्सों के कार्यक्षेत्रों में ऑनलाइन सदस्यता के लिए प्रचार-प्रसार किया जायेगा. राज्य में वर्तमान समय में एक करोड़ 16 लाख सदस्य हैं. बिहार सहकारिता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार राज्य के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति कौ पैक्स का सदस्य होना है. वर्तमान में लगभग दो करोड़ परिवार हैं. सदस्यता में कमजोर वर्ग एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी है.
218 पैक्सों में 3,42,193 है सदस्यों की संख्या
जिले में वर्तमान समय में 218 पैक्स में कुल 3 लाख 42 हजार 193 सदस्य हैं. जबकि जिले की आबादी लगभग 28 लाख है. इसलिए पैक्सों के सदस्यों की संख्या में भी कम से कम दोगुना का इजाफा हो इसके लिए सहकारिता कार्याल द्वारा विशेष प्रचार-प्रसार किया जायेगा. ज्ञात हो कि इससे पहले वर्ष 2008 में सदस्यता अभियान चलाया गया था. इसमें इच्छुक सदस्य किसी भी पदाधिकारी या पैक्सों के माध्यम से पैक्स के सदस्य बनाये गये थे. उस समय में एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग से किसी भी प्रकार का सदस्यता शुल्क नहीं लिया गया था. सदस्यता शुल्क की राशि सरकार द्वारा वहन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










