चोरी का 10 मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक शातिर चोर गिरफ्तार

एक शातिर चोर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, फारबिसगंज. विगत दिनों शहर के दीनदयाल चौक पर स्थित मेसर्स पांडिया मोबाइल केयर सेंटर का दीवार काट कर व शहर के अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा घटित आधा दर्जन से अधिक चोरी कांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. चोरी का दस मोबाइल व चोरी की एक बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोर का नाम मो नासिर, पिता नाजिर साकिन भजनपुर वार्ड 03 फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. गिरफ्तार चोर से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने गहन पूछताछ की. एसडीपीओ श्री साहा ने बताया कि जब उक्त गिरफ्तार शातिर चोर से गहन पूछताछ की गयी तो शातिर चोर ने शहर के दीनदयाल चौक के समीप स्थित पांडिया मोबाइल केयर नामक दुकान व कॉलेज चौक पर स्थित दुकानों सहित शहर में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर 10 पीस मोबाइल बरामद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










