KBC के हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठा पटना का ड्राइवर सुजीत कुमार, जीते 6.4 लाख लाखों

कौन बनेगा करोड़पति में पटना के सुजीत कुमार ने 6 लाख 40 हजार जीत लिया है. शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए सुजीत ड्राइवर की नौकरी करते हैं, जबकि खाली समय में वे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं.
पटना के कंकड़बाग में रहने वाले सुजीत कुमार ने पिछले दिनों छोटे पर्दे के टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में धमाल मचा दिया. साल 2015 से प्रयासरत सुजीत ने आखिरकार केबीसी के सीजन-15 में हॉट सीट तक पहुंचने में सफलता प्राप्त कर ही लिया. बीपीएससी की तैयारी कर रहे सुजीत कुमार ने केबीसी में 11 सवालों का जवाब देकर छह लाख चालीस हजार रुपये जीते. उन्होंने 12वें प्रश्न पर असमंजस की स्थिति के कारण क्विट करने का फैसला किया.सुजीत बताते हैं कि वह 2015 से केबीसी में जाने की तैयारी कर रहेथे. हर एपिसोड देखना और क्विज के सवालों का जवाब देना डेली रूटीन का हिस्सा बन गया था.उन्होंने बताया कि मैं नवादा जिले का रहनेवाला हूं. पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की.
परिवार का भरन-पोषण करने के लिए पटना के एक डॉक्टर की कार चलाते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति माह 11 हजार रुपये मिलते हैं. चार अक्टूबर को सुजीत को केबीसी से पहला ऑडिशन कॉल आया था. तीन नवंबर को मुंबई बुलाया गया. यहां फास्टेस्ट फिगं र फर्स्ट में बाजी मारने के बाद सुजीत को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए बुलाया गया. बिग बी ने कहा कि मैं आपको एक ड्राइवर नहीं, बल्कि एक अधिकारी के रूप में देख रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




