एकमुश्त फीस लेने और शिक्षकों को हटाने पर एआइसीटीइ ने लगायी रोक, तकनीकी शिक्षण संस्थानों को मिले सख्त निर्देश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Aug 2021 7:05 AM

विज्ञापन

कोई भी तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों से एक बार में पूरी फीस नहीं ले सकता है. कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) ने सभी तकनीकी संस्थानों को यह निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

पटना. कोई भी तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों से एक बार में पूरी फीस नहीं ले सकता है. कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) ने सभी तकनीकी संस्थानों को यह निर्देश जारी किया है.

एआइसीटीइ ने सभी इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट व अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को कहा है कि वे सालाना और सेमेस्टर फीस एक साथ लेने के बजाय तीन से चार किस्तों में लें. कोई भी कॉलेज एकमुश्त फीस के भुगतान के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनायेंगे.

एआइसीटीइ ने यह भी कहा है कि कोई भी कॉलेज कोरोना के दौरान शिक्षकों की सेवाएं समाप्त नहीं कर सकता. पूरा वेतन समय पर देना अनिवार्य है. किसी शिक्षक की सेवाएं समाप्त की गयी हैं, तो उस आदेश को वापस लेना होगा.

एआइसीटीइ ने कहा कि कोरोना के कारण आर्थिक हालात ठीक न होने से अभिभावकों पर दबाव डालना सही नहीं है. एआइसीटीइ ने सभी कॉलेजों के प्रबंधन से अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड करने को कहा है और साथ ही सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के मोबाइल व इ-मेल पर इसकी सूचना भेजने को कहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन