Aaj Ka Rashifal, 8 नवंबर 2022 : इस राशिवालों को जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, जानिए आज आप अपना दिन

Updated at : 08 Nov 2022 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal, 8 नवंबर 2022 : इस राशिवालों को जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, जानिए आज आप अपना दिन

मेष से मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन आज का दिन खुशनुमा बनाने के लिए एक बार राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

विज्ञापन

आज तारीख है 08 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. निवेश शुभ रहेगा. यात्रा सफल रहेगी. रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी. स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा.यदि आप घर से दूर नौकरी करते है तो आज के दिन थोड़ा संभल कर काम पर जाए क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है. इसलिये घर से निकलते समय सावधानी बरते और जल्दबाजी ना करे.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जोखिम न लें. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा. उपहार मिल सकता है. संतान की चिंता दूर होगी. अप्रत्याशित खर्च होंगे.लंबे समय से किसी बीमारी की समस्या से परेशान है तो उसमे आज आराम मिलेगा. कुछ समय के लिए मानसिक तनाव की समस्या रह सकती है लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रह पाएगी.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अप्रत्याशित लाभ होगा. यात्रा होगी. व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.दूसरों से न उलझें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में मन तो लगाएंगे लेकिन उनके अनुसार परिणाम मिलने में अभी समय लगेगा. आप दोस्तों के साथ मिलकर भविष्य की योजनायें बनाएंगे जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दूसरों पर विश्वास हानि देगा. कार्य में बाधा होगी. पत्नी से आश्वासन मिलेगा.स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे. मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी. नए विचार, योजना पर चर्चा होगी.आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा जिस कारण आप भी अपना काम अच्छे से कर सकते है.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्यों में विलंब से चिंता होगी. मानसिक उद्विग्नता रहेगी. पुराना विवाद दूर हो सकता है.यदि आप किसी एक्स्ट्रा कोर्स की पढ़ाई कर रहे है तो आज के दिन थोड़ा संभल कर रहे.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- केसरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे.प्रसन्नता रहेगी. धनार्जन होगा. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है.लाभदायक समाचार मिलेंगे.यदि आपने जमीन से संबंधित किसी काम में पैसा निवेश कर रखा है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी अधिकारियो को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रोजगार बढ़ेगा. सतर्कता से कार्य करें. संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है.समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और सभी आपका सम्मान करेंगे. दूर के रिश्तेदार का घर में आना हो सकता है और उनसे किसी काम को लेकर सहायता भी मिलेगी.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे.अच्‍छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न लें. लाभ होगा.कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें. आर्थिक अनुकूलता रहेगी.रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा.आज का दिन प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा. यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है और उनसे दूर रहते है तो किसी तीसरे के द्वारा उसमे ग़लतफ़हमी पैदा करने की कोशिश की जाएगी.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.कार्य पूर्ण होंगे. आय बढ़ेगी. मनोरंजक यात्रा होगी. प्रसन्नता रहेगी. सहयोगी मदद नहीं करेंगे. व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें.व्यापारी लोग यदि किसी नए समझौते की तरफ आगे बढ़ रहे है तो आज के दिन उसमे सफलता हाथ लगेगी. किसी कारणवश आपके पुराने ग्राहक नाराज रह सकते है.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- भूरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपने घरवालो के साथ किसी यात्रा पर जाने का मन बना सकते है जिसमे रिश्तेदारों का भी सहयोग प्राप्त होगा. इस दौरान आपका सभी के साथ संबंध भी पहले की तुलना में मजबूत होगा.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

निवेश शुभ रहेगा. बाहरी सहायता से काम होंगे. ईश्वर में रुचि बढ़ेगी. कामकाज की अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा.आज आपका जीवनसाथी कुछ बातों को लेकर निराश रह सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी. शादी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मामा पक्ष की ओर से अच्छा प्रस्ताव आएगा.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- महरून

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेहनत अधिक होगी.आवास संबंधी समस्या हल होगी. आलस्य न करें. सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे. व्यावसायिक चिंता रहेगी.संतान के व्यवहार से कष्ट होगा.आज आप अपने आप में एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे और नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी.इस काम में आपको अपने जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन