Aadhaar Card For NRI: आधार कार्ड के लिए अब एनआरआई भी कर सकते हैं अप्लाई, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

Updated at : 30 Jan 2023 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card For NRI: आधार कार्ड के लिए अब एनआरआई भी कर सकते हैं अप्लाई, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

Aadhaar Card For NRI: आधार कार्ड के बिना आप कई बार सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं. लेकिन, अगर आप नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी NRI हैं और देश में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आसानी से बनवा सकते हैं.

विज्ञापन

Aadhaar Card For NRI: आधार कार्ड की जरूरत सभी नागरिकों को पड़ती है. किसी भी तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही जरूरी दस्तावेज है. आधार कार्ड के बिना कई बार सुविधाओं का लाभ लेने में तमाम तरह की दिक्कतें आती है. क्योंकि सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए हर जगह आधार कार्ड को मांगा जाता है. आधार कार्ड के बिना आप कई बार सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं. लेकिन, अगर आप नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी NRI हैं और देश में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आसानी से बनवा सकते हैं. इसके लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है. बिना पासपोर्ट के आप आधार कार्ड बनवा ही नहीं सकते.

इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

आप अपने नजदीकी आधार केंद्र जाएं. भारतीय पासपोर्ट आपके पास होना चाहिए. आपको एनरॉलमेंट फॉर्म में डीटेल्स भरना होगा. NRI के लिए ई-मेल ID जरूरी है. NRI के लिए पंजीकरण थोड़ा अलग होता है. उसे पढ़ें और एनरॉलमेंट फॉर्म पर हस्ताक्षर करें. ऑपरेटर को पंजीकरण के तौर पर एनरॉल करने के लिए कहें. फिर ID प्रूफ दें और बायोमैट्रिक प्रक्रिया को पूरा करें. ऑपरेटर को सब्मिट करने से पहले स्क्रीन पर सभी डीटेल्स को वेरिफाई कर लें. 14 डिजिट की एनरॉलमेंट ID . इसके बाद तारीख और समय की स्टैंप वाली रिसिप्ट या स्लिप को सेव कर लें. इसके बाद आपका आधार कार्ड बन जाएगा.

Also Read: Good News: बिहार में किसानों की फसल क्षति की भरपायी करेगी सरकार, ऐसे आवेदन कर लें अनुदान का लाभ
ग्राहकों की मदद के लिए नंबर जारी

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) तकनीक पर एक नई कस्टमर सर्विस शुरू की है. यह सेवा 24×7 मुफ्त उपलब्ध होगी. UIDAI ने ग्राहकों की मदद के लिए 1947 नंबर जारी किया है. यह हेल्पलाइन नंबर लगभग 12 भाषाओं में काम करता है. इसलिए देश के किसी भी राज्य के लोग इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. इस हेल्पलाइन नंबर पर आप हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, उर्दू और असमिया में बातचीत कर सकते हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन