पटना सिटी में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक महिला झुलसी

Updated at : 29 Jun 2023 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक महिला झुलसी

आग लगने के बाद घर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा. तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी. इधर, घर के अंदर से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जाने लगा.

विज्ञापन

पटना. मानसून की बारिश के मिनट पहले पटना सिटी में अगलगी की एक बड़ी वारदात हुई है. आलमगंज थाना क्षेत्र के नयागांव के पास गुरुवार की दोपहर यहां एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गयी है. आग लगने के बाद घर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा. तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी. इधर, घर के अंदर से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जाने लगा.

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची

अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक स्थानीय लोगों की सांस ठहरी हुई थी, क्योंकि जिस मकान में आग लगी थी, उस मकान से ठीक सटे सैंकड़ों मकान और घनी आबादी गुजर बसर करती है. इसके कारण लोगों को डर था कि आग एक मकान से दूसरे मकान को अपनी चपेट में ले सकती है. हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर नियंत्रण पा लिा गया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं 

फायर ब्रिगेड के कर्मियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है. तीन मंजिला मकान के दो मंजिलों में आग नहीं फैली. आसपास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस अगलगी की घटना में एक महिला आंशिक रूप से झुलस गयी है, जिन्हें इलाज हेतु एनएमसीएच अस्पताल में ले जाया गया है. फिलहाल आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. आग कैसे लगी अब तक यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन