ePaper

नीतीश के घर के बाहर जश्न, कुछ देर में करेंगे मीडिया से बात

Updated at : 08 Nov 2015 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के घर के बाहर जश्न, कुछ देर में करेंगे मीडिया से बात

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद नीतीश कुमार के घर के बाहर लोग जश्न मना रहे हैं. नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. उनसे कई लोग मिलने आ रहे हैं. ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि कुछ देर में नीतीश कुमार और लालू […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद नीतीश कुमार के घर के बाहर लोग जश्न मना रहे हैं. नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. उनसे कई लोग मिलने आ रहे हैं. ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि कुछ देर में नीतीश कुमार और लालू यादव मीडिया से बात करेंगे. जदयू नेता केसी त्यागी ने महागठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद मिठाई खाकर खुशी मनायी.

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत और बिहार की जनता को बधाई दी और कहा कि जनता जल्दी ही लोगों को पहचान लेती है और हमेशा गुमराह नहीं होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन