कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं नीतीश कुमार : जीतन राम मांझी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपनी सरकार के समय लिये गये मंत्रिमंडल के फैसलों को रद्द किये जाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फैसले के विरोध में आज एक दिन के उपवास पर बैठे हैं.यहां गांधी मैदान में राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठे मांझी ने कहा कि उन्होंने […]
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपनी सरकार के समय लिये गये मंत्रिमंडल के फैसलों को रद्द किये जाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फैसले के विरोध में आज एक दिन के उपवास पर बैठे हैं.यहां गांधी मैदान में राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठे मांझी ने कहा कि उन्होंने जनहित में ये फैसले किये थे और उसे रद्द करने का नीतीश मंत्रिमंडल कदम नाजायज है.
मांझी से जब पूछा गया कि 10 से 19 फरवरी के बीच अपने मंत्रिमंडल की तीन बैठकों के दौरान जल्दबाजी में फैसले करने के बजाए पहले भी ऐसा कर सकते थे ताकि उन्हें अमली जामा पहनाने के लिए उन्हें अवसर मिल जाता तो उनका जवाब था कि नीतीश समर्थक मंत्रियों के कारण वे ऐसा नहीं कर पाये.उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद उन्होंने अंतिम समय में ये निर्णय लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










