प्रभात खबर के 25 साल : कलाकारों के लिए प्रभात खबर सबसे अच्छा अखबार : रतन राजपूत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jul 2021 8:42 AM
न मुद्दों को लेकर ‘प्रभात खबर’ हमेशा से खुलकर बातें करता है. यह बात अभिनेत्री रतन राजपूत ने कही है. उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही खबरों के माध्यम से शहर की समस्याओं का समाधान कराने में ‘प्रभात खबर’ की भूमिका काबिले तारीफ रही है.
न मुद्दों को लेकर ‘प्रभात खबर’ हमेशा से खुलकर बातें करता है. यह बात अभिनेत्री रतन राजपूत ने कही है. उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही खबरों के माध्यम से शहर की समस्याओं का समाधान कराने में ‘प्रभात खबर’ की भूमिका काबिले तारीफ रही है.
शुरुआती दौर में मेरी छोटी-छोटी उपलब्धियों को भी ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से जगह दी है. इतना ही नहीं, मेरी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में ‘प्रभात खबर’ का बहुत बड़ा योगदान रहा है. जब पहली बार इस अखबार में मेरी कोई खबर छपी तो मुझे बहुत अच्छा लगा.
कलाकारों के लिए ‘प्रभात खबर’ से बढ़िया कोई अखबार नहीं है. प्रभात खबर ने मेरे अभिनय करियर में शुरुआत से ही सपोर्ट किया है. मेरे काम के बारे में लोगों को अवगत कराता रहा है.
प्रभात खबर में मेरे कई इंटरव्यू व खबरें छपी हैं, जिसके लिए मैं प्रभात खबर का हमेशा बहुत आभारी रहूंगी. 11 जुलाई को इसके पटना एडिशन के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इसके लिए पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










