211 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बननी हैं 14 नयी सड़कें व 16 पुल, पांच माह से अनुमति का इंतजार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Sep 2021 12:11 PM
पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) जिले में 211 करोड़ की लागत से 14 नये सड़क के निर्माण-चौड़ीकरण, मेंटेनेंस और 16 छोटे बड़े पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार की है.
मुजफ्फरपुर. पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) जिले में 211 करोड़ की लागत से 14 नये सड़क के निर्माण-चौड़ीकरण, मेंटेनेंस और 16 छोटे बड़े पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार की है. अप्रैल माह में ही इसकी अनुमति के लिए पत्र भेज दिया गया था. लेकिन पांच माह बाद भी यह सभी प्रस्ताव विभाग में लंबित है.
14 सड़क के निर्माण के लिए 10825 लाख रुपये का और 16 पुल निर्माण के लिए 10280 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है. लेकिन अभी तक इसमें भी एक भी प्रस्ताव को पटना मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिली है.
आरसीडी वन के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार ने बताया कि जिले में यातायात सुविधा को बेहतर करने को लेकर विभाग के सड़क व पुल पुलिया का प्रस्ताव भेजा गया है. जहां से स्वीकृति व राशि मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. इन सड़क व पुल के निर्माण से जिले में काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी.
तीन बड़ा पुल का होना है निर्माण . दादर पुल व अखाड़ाघाट पुल के समानांतर 300 मीटर का नया पुल निर्माण है. जिसकी लागत 45- 45 करोड़ रुपये है. वहीं माड़ीपुर पावर हाउस सकरी रोड में 12 मीटर के पुल का निर्माण होना है, जिसकी लागत 105 लाख रुपये है.
वैसे तो यह तीनों पुल अहम है. इसमें दादर पुल एनएच 28 को एनएच 57 से जोड़ती है. वहीं अखाड़ाघाट पुल शहर को एनएच 57 व 77 को जोड़ती है. माड़ीपुर पावर हाउस सकरी रोड में पुल संकीर्ण व जर्जर है.
-
मुजफ्फरपुर हाजीपुर पथ में चौड़ीकरण व मेंटेनेंस (3.4 किमी) होना है, इसके लिए 745 लाख रुपये का प्रस्ताव.
-
मुजफ्फरपुर पुराना मोतिहारी रोड में मेंटेनेंस (4.8 किमी), 1600 लाख का प्रस्ताव.
-
मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी पथ के चौड़ीकरण व मेंटेनेंस (4 किमी) में 1600
-
लाख रुपये का प्रस्ताव. चांदनी चौक से बखरी तक निर्माण (7.65 किमी), 3000 लाख रुपये का प्रस्ताव है. इन चारों सड़क में प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










