2 July Weather Alert: घर से निकलने से पहले देख लें, आपके जिले में कल कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

2 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का अपडेट, फोटो- एआई

2 July Weather Alert: IMD ने 2 जुलाई के लिए बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

2 July Weather Alert: अगर आप उत्तर बिहार के रहने वाले हैं तो बुधवार को घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज बारिश, 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा और वज्रपात की आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपका जिला किस अलर्ट में?

ऑरेंज अलर्ट

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • गोपालगंज
  • सीवान
  • सारण

येलो अलर्ट

  • मुजफ्फरपुर
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर
  • वैशाली
  • सुपौल
  • अररिया
  • किशनगंज
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • सहरसा
  • मधेपुरा
  • खगड़िया
  • भागलपुर
  • बांका
  • मुंगेर
  • जमुई

ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या है?

मौसम बिगड़ने की आशंका अधिक है. तेज बारिश, तेज हवा और वज्रपात हो सकता है. लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है.

येलो अलर्ट का मतलब

मौसम में बदलाव की संभावना है. गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सावधानी बरतने की जरूरत है.

दक्षिण बिहार के जिलों को फिलहाल राहत

पटना, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, अरवल और आसपास के दक्षिण-मध्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

यह भी पढे़ं: ATM में कार्ड फंसा और खाते से उड़ गए ₹53,300, मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का नया तरीका

बारिश और वज्रपात के दौरान क्या करें?

  • खुले मैदान में न रहें.
  • पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों.
  • खेत में काम कर रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर जाएं.
  • बिजली कड़कने पर मोबाइल चार्जिंग या खुले तारों से दूरी रखें.
  • वाहन धीरे चलाएं.

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है. इसलिए अगले बुलेटिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. 

नीचे दिए गए IMD के चेतावनी मैप में देखें, आपका जिला किस श्रेणी में है-

Imd की तरफ से जारी वेदर अलर्ट मैप

यह भी पढे़ं: ‘मेरी बेटी मर चुकी है…’ लाश की भी हुई थी पहचान, अचानक सामने आई युवती, कहा- मैं जिंदा हूं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन