बिहार में हरियाणा के बर्तन व्यवसायी के पास मिले साढ़े 18 लाख, रसीद नहीं दिखाने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2023 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में हरियाणा के बर्तन व्यवसायी के पास मिले साढ़े 18 लाख, रसीद नहीं दिखाने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

गया रेल पुलिस ने गया जंक्शन पर हरियाणा के दो बर्तन व्यवसायी के पास से 18 लाख 36 हजार 880 रुपये जब्त किये हैं. दोनों व्यवसायी रिश्ते में पिता-पुत्र बताये जाते हैं. रुपये के संबंध में रसीद नहीं दिखाने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

गया. गया रेल पुलिस ने गया जंक्शन पर हरियाणा के दो बर्तन व्यवसायी के पास से 18 लाख 36 हजार 880 रुपये जब्त किये हैं. दोनों व्यवसायी रिश्ते में पिता-पुत्र बताये जाते हैं. रुपये के संबंध में रसीद नहीं दिखाने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. रेल पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यवसायियों की पहचान पंकज कुमार उम्र 53 वर्ष पता 1789 सिविल लाइन थाना जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा एवं राघव गुप्ता उम्र 30 वर्ष पता 1789 सिविल लाइन थाना जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा का रहने वाला है.

दोनों पिता-पुत्र बर्तन के कारोबारी हैं

रेल पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों व्यावसायियों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र बर्तन के कारोबारी हैं. उनका टिकट गाड़ी संख्या 12301अप (हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस) में कोच संख्या बी1 में बर्थ संख्या 42, 43 है, जिनका पीएनआर नंबर 6514940254 गया से नयी दिल्ली तक का है. वे दोनों गया और सासाराम में बर्तन आपूर्ति करने के बाद तगादा करने के बाद वापस हरियाणा लौट रहे थे. पंकज गुप्ता (पिता) के पास से भारतीय मुद्रा 7,79,330 रुपये तथा राघव गुप्ता पुत्र के पास से भारतीय मुद्रा 10,57,550 रुपये बरामद हुए हैं.

आयकर विभाग को सौंपा गया 

बरामद रकम के बाबत पूछताछ में पिता-पुत्र ने बताया कि सासाराम एवं गया के व्यापारियों को स्टील के बर्तन पूर्व में देने के बाबत वसूली की गयी राशि है. मौके पर कोई वैध कागजात दिखाने में दोनों असफल रहे. मौके की कार्रवाई के तहत जब्ती सूची तैयार करते हुए कुल 18,36,880 रुपये को जब्त कर लिया गया है. जब्त राशि के बाबत अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने के लिए सौरभ उपाध्याय एडीआईटी यूनिट वन पटना एवं अनुकूल आनंद आईटीओ पटना तथा सुरेश प्रसाद आईटीओ गया को जानकारी दी गई. इसके साथ ही आयकर विभाग गया के अधिकारी को उचित पावती लेते हुए दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन