राजधानी पटना में चल रहा था हथियार का फर्जी लाइसेंस सहित कई प्रमाणपत्र बनाने का खेल, पुलिस ने जालसाज को दबोचा

Updated at : 09 Dec 2020 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी पटना में चल रहा था हथियार का फर्जी लाइसेंस सहित कई प्रमाणपत्र बनाने का खेल, पुलिस ने जालसाज को दबोचा

एडमिशन के समय में कई बच्चों के परिजनों को जन्म प्रमाणपत्र बना कर देता था.

विज्ञापन

पटना. फर्जी हथियार व जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले जालसाज अरविंद कुमार को पुलिस ने मंगलवार की शाम को जेल भेज दिया. जेल जाने से पहले पुलिस ने आरोपित से घंटों पूछताछ की.

पूछताछ में उसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किये. अरविंद पिछले तीन साल से जाली प्रमाणपत्र बनाने के धंधे में शामिल था. वह कभी इ-रिक्शा से तो कभी चिह्नित दुकान पर भोले-भाले ग्राहकों को झांसा देकर बुलाता था और जाली प्रमाणपत्र बनाता था.

पुलिस ने आरोपित की सिपारा स्थित दुकान में छापेमारी की. हालांकि उसके अन्य कर्मचारी दुकान बंद कर फरार मिले.

जैसा ग्राहक, वैसा रेट वसूलता था जालसाज

पूछताछ के दौरान अरविंद ने बताया कि एडमिशन के समय में कई बच्चों के परिजनों को जन्म प्रमाणपत्र बना कर देता था. खास कर ग्रामीण इलाकों से शहर में आने वाले लोगों को वह झांसा देकर ठगी करता था.

आरोपित ने बताया कि बंदूक के लाइसेंस के लिए वह मनमाना रेट वसूलता था. जैसा ग्राहक मिलता था, वैसा रेट वसूलता था. तीन साल में 150 से अधिक लोगों के लिए वह जन्म, मृत्यु व हथियार का फर्जी लाइसेंस बना चुका है.

गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत कुमार वत्स ने बताया कि जेल जाने से पहले आरोपित ने कई अहम सुराग बताये हैं, जिन पर पुलिस ने वर्क करना शुरू कर दिया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन