Bihar News: दो दिनों में मिले डेंगू के 14 मरीज, पटना में अब तक 45 बच्चे हुए डेंगू के शिकार

Published at :06 Nov 2021 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: दो दिनों में मिले डेंगू के 14 मरीज, पटना में अब तक 45 बच्चे हुए डेंगू के शिकार

Bihar News: बांकीपुर इलाके के डेंगू प्रभावित मोहल्लों में पटना मेडिकल कॉलेज कैंपस, पीएमसीएच नर्सेज अस्पताल, बाजार समिति, महेंद्रू, नया टोला और कदमकुआं शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिले में बुधवार तक मिले कुल 187 डेंगू के मरीजों में करीब 25 प्रतिशत यानी लगभग 45 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 8 से 15 साल के बीच है. डॉक्टरों के अनुसार पिछले 15 दिनों में राजधानी में डेंगू ने पैर पसारा है. इधर, कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हुई है.

जिला मलेरिया अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार कंकड़बाग के कुम्हरार, भूतनाथ रोड, कांटी फैक्टरी रोड, अशोक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मुन्ना चौक, बहादुरपुर आदि इलाकों में डेंगू के मरीज पाये गये हैं. सबसे अधिक 23 डेंगू मरीज कंकड़बाग में मिले हैं. बांकीपुर अंचल में करीब 18 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है.

15 दिनों में बढ़े हैं मरीज

बांकीपुर इलाके के डेंगू प्रभावित मोहल्लों में पटना मेडिकल कॉलेज कैंपस, पीएमसीएच नर्सेज अस्पताल, बाजार समिति, महेंद्रू, नया टोला और कदमकुआं शामिल हैं. गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 15 दिनों में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है. उनमें बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 8 से 15 साल के बीच है.

दो दिनों में मिले डेंगू के 14 मरीज

पटना . पीएमसीएच में बुधवार व गुरुवार को कुल 52 संदिग्ध मरीजों की जांच गयी गयी. इसमें 14 मरीज पॉजिटिव पाये गये. पीएमसीएच के वायरोलॉजी विभाग में संबंधित मरीजों की डेंगू होने की पुष्टि हुई है. इनमें अकेले पटना से पांच मरीज हैं. इन मरीजों का पीएमसीएच के अलावा शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Also Read: Bihar News: गया के अपराधियों ने पटना में लूटे थे 50 लाख, छठ बाद एक बड़ी डकैती की थी प्लानिंग, पांच गिरफ्तार

पांच मरीजों में पुनाईचक, गांधी मैदान, बिहारीसाव लेन और नया टोला के रहने वाले हैं. इसके अलावा आठ मरीज नवादा और एक बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. इस सीजन में रोजाना पीएमसीएच में पांच से 15 के बीच डेंगू के मरीज आ रहे हैं.

Posted By: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन