ज्वेलर्स दुकानदार को किया अगवा
Updated at : 12 Jan 2020 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : मां अलंकार ज्वेलर्स के दुकानदार को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि थाने के मैनपुरा खरंजा रोड स्थित ज्वेलर्स दुकान के मालिक मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ डब्लू फोन आने के बाद शुक्रवार की दोपहर में बाइक […]
विज्ञापन
दानापुर : मां अलंकार ज्वेलर्स के दुकानदार को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि थाने के मैनपुरा खरंजा रोड स्थित ज्वेलर्स दुकान के मालिक मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ डब्लू फोन आने के बाद शुक्रवार की दोपहर में बाइक से निकले थे. उसके बाद वे लौट कर नहीं आये हैं. वहीं, फोन कर आदमी भेजकर दुकान से करीब पौने दो लाख का जेवरात भी मंगवाने की बात सामने आयी है.
1.75 लाख के जेवरात भी ले लिये
मुकेश के भाई राकेश ने बताया कि शुक्रवार को करीब पौने बारह बजे उसके पास फोन आया. इसके बाद सगुना मोड़ जाने की बात कह कर मुकेश बाइक से निकला था. काफी देर बाद जब वह नहीं आया, तो करीब एक बजे फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला. दोबारा तीन बजे फोन किया, तो वह रिसीव किया और बोला कि मैं भइया लोग के साथ बैठा हूं.
एक भइया को भेज रहा हूं. उसको चार झुमका, चार मंगलसूत्र व चार अंगूठी दे देना. राकेश ने बताया कि करीब आधा घंटा बाद मेरे भाई की बाइक लेकर एक युवक हेमलेट पहने हुए आया. मैं अपने भाई से बात कर उस आदमी को करीब पौने दो लाख का जेवरात दे दिया. उसके बाद से मेरे भाई का मोबाइल फोन बंद आ रहा है. काफी खोजबीन के बाद भी न तो डब्लू और न ही बाइक का पता चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




