प्रेमी ने प्रेमिका से की बदतमीजी, छीना मोबाइल, प्रेमिका ने थाने में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के फ्रेजर रोड में एक मॉल में काम करने वाली प्रेमिका व महिला कर्मचारी से उसके प्रेमी ने बदतमीजी की और मोबाइल फोन छीन लिया. घटना के बाद महिला कर्मचारी ने घटना की जानकारी गांधी मैदान पुलिस को दी. लेकिन मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का था, तो उसने फिर घटना की […]

विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के फ्रेजर रोड में एक मॉल में काम करने वाली प्रेमिका व महिला कर्मचारी से उसके प्रेमी ने बदतमीजी की और मोबाइल फोन छीन लिया. घटना के बाद महिला कर्मचारी ने घटना की जानकारी गांधी मैदान पुलिस को दी. लेकिन मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का था, तो उसने फिर घटना की जानकारी वहां दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
दूसरे लड़के से संबंध होने का था शक
सूत्रों के अनुसार प्रेमी व प्रेमिका के बीच दो साल से संबंध था. प्रेमी को इस बात का शक था कि उसकी प्रेमिका का संबंध किसी दूसरे लड़के से है, क्योंकि प्रेमिका हाल के दिनों में उसे इग्नोर कर रही थी. इसके बाद बुधवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा. प्रेमिका फ्रेजर रोड में एक मॉल में कर्मचारी है. इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बदतमीजी की और फिर मोबाइल फोन छीन कर वहां से निकल गया.
नाबालिग चोरों का कारनामा, एक घंटे के अंदर दो मोबाइल फोन हुए चोरी
पटना. गांधी मैदान इलाके में नाबालिग मोबाइल चोर घूम रहे हैं. इन चोरों की उम्र मात्र 10 से 12 साल की है. लेकिन इतने शातिर हैं कि आपके पॉकेट से आसानी से मोबाइल फोन गायब कर सकते हैं. बुधवार को एक घंटे के अंदर में गांधी मैदान थाने में दो मोबाइल फोन पॉकेट से चुराने के मामले सामने आ गये. इसके पहले मंगलवार को भी कुछ लोगों के पॉकेट से मोबाइल फोन गायब होने की सूचना दर्ज की जा चुकी है.
लगातार इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद गांधी मैदान पुलिस भी परेशान है. गांधी मैदान के अंदर लगे मेला व ऊलेन बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इस दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठा कर नाबालिग चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं. खास कर वैसे लोगों के मोबाइल फोन ज्यादा गायब हो रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन