पांच छात्र जमानत पर रिहा, 250 अज्ञात पर एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

पटना : गैंगरेप पीड़िता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया है. पुलिस ने पांचों छात्रों को शुक्रवार को कारगिल चौक से हिरासत में लिया था. आरोप था कि ये प्रतिबंधित ऐरिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे […]

विज्ञापन

पटना : गैंगरेप पीड़िता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया है. पुलिस ने पांचों छात्रों को शुक्रवार को कारगिल चौक से हिरासत में लिया था. आरोप था कि ये प्रतिबंधित ऐरिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे सड़क जाम हो गयी और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं, पूरी रात गांधी मैदान थाने के लॉकअप में बंद छात्रों से मिलने कई छात्र नेता थाने पहुंचे और पुलिस से रिहा की मांग की, लेकिन पुलिस ने अगले रिहा किया. गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन