लालकुआं एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेल कर्मचारी घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया : गया-कोडरमा रेलखंड स्थित गंझडी के आसपास कुछ अज्ञात लोग लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगे. इस दौरान थ्री एसी में तैनात रेल कर्मचारी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. जैसे ही ट्रेन गया रेलवे पहुंची, डॉक्टरों की टीम ने घायल कर्मचारी का इलाज किया. रेलवे अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक विश्वविजय […]

विज्ञापन

गया : गया-कोडरमा रेलखंड स्थित गंझडी के आसपास कुछ अज्ञात लोग लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगे. इस दौरान थ्री एसी में तैनात रेल कर्मचारी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. जैसे ही ट्रेन गया रेलवे पहुंची, डॉक्टरों की टीम ने घायल कर्मचारी का इलाज किया. रेलवे अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक विश्वविजय सिंह ने बताया कि ने घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच घायल रेल कर्मचारी का इलाज किया.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पत्थर लगने के कारण उनके हाथ व शरीर में चोटें लगी हैं. घायल कर्मचारी अमरजीत राम के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि एसी थ्री में काम कर रहे थे कि अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे चोट लगी. डॉ वीवी सिंह ने बताया कि घायल कर्मचारी खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन