लूटपाट व हत्या में सुराग नहीं, छापे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर स्थित गायत्री ज्वेलर्स में बीते शुक्रवार 25 अक्तूबर की रात हुई लूटपाट व मकान मालिक कौशल कुमार सिंह की गोली मार हत्या मामले में पुलिस अभी इसकी गुत्थी नहीं सुलझा पायी है. इसी बीच में मंगलवार को मृतक मकान मालिक के परिजनों से मिलने के लिए […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर स्थित गायत्री ज्वेलर्स में बीते शुक्रवार 25 अक्तूबर की रात हुई लूटपाट व मकान मालिक कौशल कुमार सिंह की गोली मार हत्या मामले में पुलिस अभी इसकी गुत्थी नहीं सुलझा पायी है. इसी बीच में मंगलवार को मृतक मकान मालिक के परिजनों से मिलने के लिए जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव भी वहां पहुंचे.
आपके शहर में
विज्ञापन
इधर पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में विफल है. मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए गठित दो टीमों में एक टीम हाल में जेल से छूटे अपराधियों व नये शातिरों की गतिविधियों को खंगालने में लगी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो गठित टीम में दो और दारोगा को शामिल किया है.
जबकि साइबर सेल के अधिकारी संदेह के आधार पर दो गिरोह के मोबाइल टावर लोकेशन लगातार ट्रेस कर रहे हैं ताकि मामले की गुत्थी सुलझ सके. पुलिस हिरासत में आधा दर्जन संदिग्ध से हुई पूछताछ में भी कुछ खास नहीं मिल सका. नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले का उद्भेदन शीघ्र होगा.
पुलिस की जांच व छापेमारी हर बिंदु पर चल रही है. बताते चलें कि धनतेरस की रात आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने रात लगभग दस बजे दुकान में आकर लूटपाट की और दुकानदार राजीव कुमार व अनिल कुमार को रिवाॅल्वर के बट से मार कर जख्मी कर दिया. इस दरम्यान मकान मालिक कौशल कुमार सिंह ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन