दूसरे के दस्तावेज को जमा कर वीडियाे कैमरा कराया फाइनांस, दो गिरफ्तार
Updated at : 06 Oct 2019 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता, पटना : जक्कनपुर पुलिस ने दूसरे के दस्तावेज को जमा कर ढ़ाई लाख रुपये कीमत का वीडियो कैमरा फाइनांस कराने के मामले में दो लोगों विशाल कुमार व विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. विशाल वैशाली का रहने वाला है और विकास मनेर का है. इन दोनों के खिलाफ इंदिरा नगर रोड नंबर चार […]
विज्ञापन
संवाददाता, पटना : जक्कनपुर पुलिस ने दूसरे के दस्तावेज को जमा कर ढ़ाई लाख रुपये कीमत का वीडियो कैमरा फाइनांस कराने के मामले में दो लोगों विशाल कुमार व विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. विशाल वैशाली का रहने वाला है और विकास मनेर का है.
इन दोनों के खिलाफ इंदिरा नगर रोड नंबर चार निवासी जयराम पासवान ने लोन दिलाने के नाम पर तमाम दस्तावेज लेने व वीडियो कैमरा फाइनांस कराने का आरोप लगाते हुए जक्कनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी.
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सत्य पाया गया और उन दोनों के कंकड़बाग स्थित अशोक नगर आवास पर छापेमारी कर पकड़ लिया. जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने दोनेां की गिरफ्तारी की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




