स्कॉर्पियो गाड़ी से लोगों काे करते थे टारगेट, फिर करते थे चोरी व स्नैचिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्कॉर्पियो गाड़ी से चोरी व स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर को परसा बाजार पुलिस ने शनिवार की शाम चार बजे गिरफ्तार किया है. आरोपितों की पहचान अजय कुमार उर्फ संटू पिता रामजी प्रसाद ग्राम कुरकुरी फुलवारीशरीफ, मो. समसाद उर्फ छोटू पिता इस्लाम नया टोला तालाब बिहारशरीफ, पंचम कुमार […]
विज्ञापन
पटना : स्कॉर्पियो गाड़ी से चोरी व स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर को परसा बाजार पुलिस ने शनिवार की शाम चार बजे गिरफ्तार किया है. आरोपितों की पहचान अजय कुमार उर्फ संटू पिता रामजी प्रसाद ग्राम कुरकुरी फुलवारीशरीफ, मो. समसाद उर्फ छोटू पिता इस्लाम नया टोला तालाब बिहारशरीफ, पंचम कुमार पिता जगदीश प्रसाद, कुरकुरी फुलवारीशरीफ के रूप में हुई है. मौके से सफेद रंग की स्कॉर्पियो जिसका गाड़ी नंबर BROIPE-6735, मुर्गी खिलाने वाली दवा, दो हजार रुपये और एक देशी कट्टा बरामद हुई है, पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है.
गाड़ी नंबर से पहचान कर हुई गिरफ्तारी
जानकारी देते हुए सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि 19 सितंबर की रात 8:30 बजे दिव्या देवी व नीलम देवी परसा थाना क्षेत्र के एनएच 83 होते हुए अपने घर बोचाचक जा रही थी. पहले से घात लगाये तीनों शातिर धन्नुचक मोड़ पर दोनों महिलाओं को रोक दिया और उनके साथ से मुर्गी की दवा व एक हजार रुपये लेकर परसा बाजार की ओर फरार हो गये.
दोनों युवतियों ने उसी रात परसा थाना में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. युवतियों के दिये गये बयान के आधार पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो की गाड़ी की तलाशी ली तो वह भाग खड़े हुए. पुलिस ने जब गाड़ी नंबर का सत्यापन किया तो मामले का खुलासा हुआ और तीनों की गिरफ्तारी कर ली गयी.
सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो खरीद करते थे दिनदहाड़े चोरी : गाड़ी नंबर की सत्यापन में पता चला कि दो साल पहले पंचम कुमार ने चांदमारी रोड स्थित लल्लू यादव से सेकेंड हैंड में स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी. लोगों को शक नहीं हो इसलिए वह ब्रांडेड कपड़ा व स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठ चोरी की घटना को अंजाम देते थे.
सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक वह कई लोगों के साथ लूटपाट कर चुके हैं. इस गैंग का मुख्य सरगना मो. समसाद है जो चोरी व रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










