नवादा की युवती के साथ गया में गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मानपुर (गया) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकहर स्थित एक होटल में शुक्रवार की देर रात कुछ युवकों ने 19 वर्षीया युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है़ पीड़ित युवती के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पीड़ित युवती मूल रूप से नवादा जिले के पकरीबरावां थाना […]
विज्ञापन
मानपुर (गया) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकहर स्थित एक होटल में शुक्रवार की देर रात कुछ युवकों ने 19 वर्षीया युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है़ पीड़ित युवती के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़
पीड़ित युवती मूल रूप से नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की रहनेवाली है़ पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मानपुर के राहुल नामक युवक ने उसे गुरुवार को फोन कर गया जंक्शन बुलाया. युवक से पहले से जान पहचान थी, इसलिए फोन के बुलावे पर वह शुक्रवार की सुबह गया आ गयी.
गया जंक्शन पर उसे राहुल मिला और बोधगया लेकर पहुंचा. दोनों बोधगया में दिनभर घूमे. शाम में राहुल उसे लेकर मानपुर पहुंचा और एक होटल में कमरा बुक किया. उस होटल में उसने उसे गुडफेथ में लेकर दुष्कर्म कर डाला. इसके बाद देर रात तक उसके तीन अन्य साथियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया.
आरा में सात साल की बच्ची से वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
आरा (भोजपुर). नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम 70 साल के वृद्ध ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये और वृद्ध को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी़
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपित 70 वर्षीय राजदेव चौधरी है. जानकारी के अनुसार, वृद्ध खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान बच्ची को बहला कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया़
पीड़िता के परिजनों ने नगर थाने में आवेदन दिया है. हालांकि, बच्ची की मेडिकल जांच नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि खेत से बच्ची के रोने की आवाज आयी, जिसके बाद हमलोग दौड़े. वहां से आरोपित को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










