ePaper

विशाल की हत्या के बाद परिवार वालों को मिल रही धमकी

Updated at : 28 Jul 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
विशाल की हत्या के बाद परिवार वालों को मिल रही धमकी

पटना : राजीव नगर के विशाल हत्याकांड में अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़े गये हैं. सभी फरार चल रहे हैं. वहीं, हत्यारोपित पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी मिल रही है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है. शनिवार को विशाल के परिवार के लोग एसएसपी गरिमा मलिक से मिले और […]

विज्ञापन

पटना : राजीव नगर के विशाल हत्याकांड में अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़े गये हैं. सभी फरार चल रहे हैं. वहीं, हत्यारोपित पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी मिल रही है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है.

शनिवार को विशाल के परिवार के लोग एसएसपी गरिमा मलिक से मिले और घटना से वाकिफ कराया. एसएसपी ने इस मामले में एसएचओ और डीएसपी से बात की है और जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिये हैं. एसएसपी का कहना है कि पुलिस इसमें कड़ी कार्रवाई करेगी. पुलिस वारंट और कुर्की की तैयारी में है.
पीड़ित परिवार को थाने से भगाने का आरोप : विशाल की हत्या के बाद कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा है. घरवालों का आरोप है कि राजीवनगर थानेदार से जब परिवार के लोग मिलने गये तो उन्होंने भगा दिया.
इस बात की भी शिकायत एसएसपी से की गयी है. यहां बता दें कि नेपालीनगर के चंद्रविहार कॉलोनी में 21 जुलाई की सुबह विशाल की दौड़ा कर गोली मार दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन