विशाल की हत्या के बाद परिवार वालों को मिल रही धमकी

Updated:
विज्ञापन

पटना : राजीव नगर के विशाल हत्याकांड में अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़े गये हैं. सभी फरार चल रहे हैं. वहीं, हत्यारोपित पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी मिल रही है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है. शनिवार को विशाल के परिवार के लोग एसएसपी गरिमा मलिक से मिले और […]

विज्ञापन

पटना : राजीव नगर के विशाल हत्याकांड में अभी तक एक भी आरोपित नहीं पकड़े गये हैं. सभी फरार चल रहे हैं. वहीं, हत्यारोपित पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी मिल रही है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है.

आपके शहर में

विज्ञापन
शनिवार को विशाल के ���रिवार के लोग एसएसपी गरिमा मलिक से मिले और घटना से वाकिफ कराया. एसएसपी ने इस मामले में एसएचओ और डीएसपी से बात की है और जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिये हैं. एसएसपी का कहना है कि पुलिस इसमें कड़ी कार्रवाई करेगी. पुलिस वारंट और कुर्की की तैयारी में है.
पीड़ित परिवार को थाने से भगाने का आरोप : विशाल की हत्या के बाद कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा है. घरवालों का आरोप है कि राजीवनगर थानेदार से जब परिवार के लोग मिलने गये तो उन्होंने भगा दिया.
इस बात की भी शिकायत एसएसपी से की गयी है. यहां बता दें कि नेपालीनगर के चंद्रविहार कॉलोनी में 21 जुलाई की सुबह विशाल की दौड़ा कर गोली मार दी गयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन