माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : शुक्रवार को नौबतपुर पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने करंजा गांव के पास बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी व सारण जिले के यमुना गांव निवासी कुंदन कुमार नौबतपुर थाना […]
विज्ञापन
नौबतपुर : शुक्रवार को नौबतपुर पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने करंजा गांव के पास बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी व सारण जिले के यमुना गांव निवासी कुंदन कुमार नौबतपुर थाना के करंजा गांव के ग्राहकों से बकाया ऋण की वसूली कर बाइक से पटना लौट रहा था.
जैसे ही वह करंजा गांव से उत्तर पुल के समीप पहुंचा कि घात लगाये अपराधियों ने सुनसान का फायदा उठाकर रास्ता रोक दिया. अपराधियो ने पिस्तौल के बल पर और मारपीट कर उसके पास बैग में रखे 90 हजार रुपये लूट कर भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बारे में छानबीन करने में जुटी है, लेकिन फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
बिक्रम में दुकान के पास अपराधियों ने की फायरिंग
बिक्रम. मसौढ़ा तेलपा में शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने चंपारण मीट दुकान के पास फायरिंग की. हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर रही है.गोली चलने के बाद वहां अफरा- तफरी मच गयी. सभी दुकानदार और ग्राहक इधर- उधर भागने लगे. यहां बीते एक माह में हवाई फायरिंग की तीन घटनाएं घट चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










