ePaper

अश्लील वीडियो बना कर छह माह तक किया ब्लैकमेल

Updated at : 19 May 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बना कर छह माह तक किया ब्लैकमेल

एसएसपी को आवेदन देकर नाबालिग लड़की ने की शिकायत गया : बाराचट्टी थाने के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग लड़की अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची. लड़की ने आवेदन में कहा है कि गांव की एक महिला अपने घर बुलायी और कोलड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया. इसके बाद एक लड़के […]

विज्ञापन

एसएसपी को आवेदन देकर नाबालिग लड़की ने की शिकायत

गया : बाराचट्टी थाने के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग लड़की अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची. लड़की ने आवेदन में कहा है कि गांव की एक महिला अपने घर बुलायी और कोलड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया. इसके बाद एक लड़के से गलत काम करवा कर वीडियो बना लिया.
वह वीडियो के नाम पर ब्लैक मेल करने लगी. छह माह तक दो लड़कों से गलत काम करवायी. एक दिन दूसरे गांव ले गयी. वहां भी एक लड़के ने गलत का काम किया. घर में लोगों को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगी. घर से एक दिन महिला के दबाव में जब गयी, तो पिता ने गायब होने का केस थाने में दर्ज कराया. पुलिस ने दोनों को बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने दबाव दिया कि वीडियो वाली बात किसी को नहीं बताना. थाने में उसे पिता से भी मिलने नहीं दिया गया.
पुलिस ने कोर्ट में बयान भी अपने मुताबिक ही दिलवाया. लड़की ने एसएसपी को आवेदन देकर न्याय दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आवेदन कार्यालय में जाम हुआ होगा. उनके पास अभी तक आवेदन नहीं पहुंचा है. अगर ऐसी बात होगी, तो जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन