ePaper

अपराधियों ने सरेशाम बाइक समेत 41 हजार लूटे

Updated at : 12 May 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने सरेशाम बाइक समेत 41 हजार लूटे

सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के अरई-सरवर सेतु पर अरई निवासी मुकेश साह के कर्मी से शनिवार की शाम आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर अपाची बाइक समेत 41 हजार रूपये लूट लिये. इसे लेकर मुकेश साह के कर्मी गायघाट थाना के शिवदहा निवासी कलेश्वर यादव के पुत्र राकेश […]

विज्ञापन

सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के अरई-सरवर सेतु पर अरई निवासी मुकेश साह के कर्मी से शनिवार की शाम आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर अपाची बाइक समेत 41 हजार रूपये लूट लिये. इसे लेकर मुकेश साह के कर्मी गायघाट थाना के शिवदहा निवासी कलेश्वर यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव ने सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दिये आवेदन में बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम तगादा वसूल कर सढ़वाड़ा लौट रहा था. जैसे ही अरई पुल पर पहुंचा कि पीछे से दो अपाची बाइक पर सवार छह अपराधी ओवरटेक कर घेर लिया. उसमे से कुछ अपराधी मारने लगा. मना करने पर एक अपराधी ने रिवाल्वर की बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया.

इसके बाद 41 हजार रुपये एवं बाइक लूटकर बिठौली की तरफ भाग निकला. घटना की सूचना पर एसएसपी बाबू राम सिमरी थाना पहुंचकर घटना का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष धीरज कुमार को फटकार लगाते हुए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन