ePaper

जमीन विवाद में महिला की हत्या, शव फेंका

Updated at : 23 Apr 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला की हत्या, शव फेंका

खुटौना : लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित वार्ड 12 में सोमवार की सुबह एक महिला की हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

खुटौना : लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित वार्ड 12 में सोमवार की सुबह एक महिला की हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान गांव के ही शैनी पासवान की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में कर ली गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पति के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में कुल 15 व्यक्तियों को नामजद किया है. बताया कि पिछले कई वर्षो से जमीन विवाद चल रहा था. आवेदक ने विपक्षी लोगों द्वारा मौका पाते ही लोहे की रॉड तथा फरसा से शरीर के विभिन्न अंग व माथे पर प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार कुल 15 आरोपितों में से 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांकी बचे आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों का नाम जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए नहीं बताया. पुलिस ने जांचोपरांत सभी आरोपितों के नामों का खुलासा करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन