पटना सिटी में दालमोठ कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मार्केट में घेरकर मारी गोली

पटना सिटी : चौक थाने के पूरब दरवाजा के मोरचा रोड मुहल्ला स्थित मार्केट में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपराधियों दालमोठ कारोबारी शंकर पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने सड़क पर फायरिंग की और बम फोड़े, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. इनमें […]
पटना सिटी : चौक थाने के पूरब दरवाजा के मोरचा रोड मुहल्ला स्थित मार्केट में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपराधियों दालमोठ कारोबारी शंकर पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने सड़क पर फायरिंग की और बम फोड़े, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. इनमें तीन लोगों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
बाजार में खरीदारी कर रहे दो अन्य लोग भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. आबादी वाले क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी से कोहराम मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. दुकानों के शटर गिर गये.
इसी अफरा-तफरी के बीच शंकर पटेल को एनएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस घटना का कारण पुरानी अदावत बता रही है. शंकर पटेल जदयू के नेता भी थे. पुलिस घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एकत्र करने में जुटी है.
- रामनवमी की कर रहे थे खरीदारी
- जदयू के नेता भी थे शंकर पटेल
- फायरिंग व बमबाजी में तीन अन्य जख्मी
- पहले भी हो चुका था हमला
- भाई की भी हो चुकी है हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










