ePaper

सगे भाई के हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 27 Mar 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
सगे भाई के हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

नावकोठी : विगत रविवार को पहसारा पूर्वी के पीरनगर में हुए जमीन विवाद में सगे भाई के द्वारा छोटे भाई को छूरा से जख्मी कर मार देने की प्राथमिकी नावकोठी थाने में दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृत युवक के बड़े भाई तथा भतीजे को नामजद किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

नावकोठी : विगत रविवार को पहसारा पूर्वी के पीरनगर में हुए जमीन विवाद में सगे भाई के द्वारा छोटे भाई को छूरा से जख्मी कर मार देने की प्राथमिकी नावकोठी थाने में दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृत युवक के बड़े भाई तथा भतीजे को नामजद किया गया है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पीरनगर में जमीन विवाद में भाई-भाई में हुई मारपीट में एक भाई की मौत की प्राथमिकी मृतक दिलीप पासवान की पत्नी राधिका देवी ने दर्ज करायी है. जिसमें अपने भैंसूर राम प्रकाश पासवान तथा उसके 14 वर्षीय पुत्र विशाल को आरोपित किया है.
थाना में दिये आवेदन में आवेदन में बताया गया कि उसका पति पैतृक जमीन में बराबर हिस्सा की मांग के लिए अपने बड़े भाई राम प्रकाश पासवान के पास गया. दोनों भाइयों में तू -तू मैं -मैं होने लगी. इसी क्रम में राम प्रकाश पासवान ने चाकू (छूरा) से तथा विशाल कुमार कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जख्मी दिलीप पासवान को इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष ने कांड अंकित कर राम प्रकाश पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही है . राम प्रकाश पासवान भी मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था .वह भी थाना में आवेदन देकर अपने भाई दिलीप पासवान द्वारा चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन