पटना सिटी : बंद मकान से पांच लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के करमलीचक में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत में पुलिस छानबीन कर रही है. करमलीचक मुहल्ला निवासी पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि मां जागो देवी बीमार […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के करमलीचक में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत में पुलिस छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
करमलीचक मुहल्ला निवासी पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि मां जागो देवी बीमार हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. घर में ताला बंद था. गुरुवार की देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
इस दरम्यान हर कमरे का ताला व अलमारी तोड़ के सोने-चांदी के आभूषण व कपड़े समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. मकान की देखरेख कर रहे रिश्तेदार नखास पिंड निवासी बिट्टू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुहल्ले के लोगों से चोरी की जानकारी मिली.
घर पहुंचे तब देखा कि हर कमरे में सामान बिखरा हुआ है. अलमीरा से आभूषण गायब है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन