पटना : सायंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 3:34 AM

विज्ञापन

पटना : पीरबहोर थाने के सायंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल के कमरा संख्या-87 में बीएससी भौतिकी के थर्ड इयर के छात्र नंदन कुमार गुप्ता ने खुदकुशी कर ली. उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गया. बताया जाता है कि उसने मंगलवार की देर रात ही घटना को अंजाम दे दिया. हालांकि […]

विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाने के सायंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल के कमरा संख्या-87 में बीएससी भौतिकी के थर्ड इयर के छात्र नंदन कुमार गुप्ता ने खुदकुशी कर ली. उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गया. बताया जाता है कि उसने मंगलवार की देर रात ही घटना को अंजाम दे दिया.
हालांकि उसके सुसाइड करने की जानकारी बुधवार को दिन में तीन बजे मिली, जब उसका बड़ा भाई खोजते हुए उसके कमरे पर पहुंचा. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है.
नंदन मूल रूप से फुलवारीशरीफ के बभनपुरा का रहने वाला है. उसके पिता का नाम शंभु साव है. जानकारी के अनुसार वह भाैतिकी से ऑनर्स करने के साथ ही कैट की भी तैयारी कर रहा था.
वह किसी से बात भी नहीं करता था, जिसके कारण किसी को यह जानकारी नहीं है कि वह कब अपने कमरे में आया था. छात्रों के अनुसार मैनेजमेंट से संबंधित परीक्षा का रिजल्ट आया था और उसमें उसका सेलेक्शन नहीं हुआ था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में था.
भाई की इंगेजमेंट में नहीं गया था
नंदन के बड़े भाई की इंगेजमेंट मंगलवार को थी. लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुआ था. वह मंगलवार से ही अपने किसी परिजन का फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद बुधवार को उसका भाई देखने पहुंचा था कि वह कहां है और वह इंगेजमेंट में क्यों नहीं आया?
पीरबहोर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि फिलहाल मामला सुसाइड का ही मालूम पड़ रहा है. इधर, पटना विवि के कुलपति प्रो रासबिहारी सिंह ने हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन