ससुराल में दामाद की गला दबा कर हत्या

नौबतपुर : अलीपुर गांव में ससुराल में रह रहे दानापुर के लखनी बिगहा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक संजय रविदास की हत्या गला दबा कर ससुराल वालों ने ही कर दी और हल्ला कर दिया की पेट में दर्द उठा और इलाज के लिए ले जाने के पहले ही मौत हो गयी. संजय के ससुर […]
नौबतपुर : अलीपुर गांव में ससुराल में रह रहे दानापुर के लखनी बिगहा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक संजय रविदास की हत्या गला दबा कर ससुराल वालों ने ही कर दी और हल्ला कर दिया की पेट में दर्द उठा और इलाज के लिए ले जाने के पहले ही मौत हो गयी. संजय के ससुर ने उसके भाई को इसकी सूचना दी. रोते-बिलखते मृतक के परिजन अली पुर गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद नौबतपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज करा दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक संजय रविदास के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है की उसकी भौजाई का मायके में ही दूसरे मर्द से अवैध संबंध था. पत्नी के नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर संजय रविदास को उसके ससुराल में पत्नी समेत सास, ससुर, साला सभी ने मिल कर मारा पीटा और गला दबा कर हत्या कर दी.
संजय रविदास ने दानापुर के लखनी बिगहा में जमीन बेचा था इसके एवज में मिले पांच लाख रुपये भी उसके ससुराल वालों ने ही डकार लिये. पुलिस ने लाश को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया.
दानापुर के लखनिबीघा गांव निवासी स्नेही रविदास के पुत्र संजय रविदास की शादी चार माह पहले नौबतपुर के अलीपुर गांव निवासी बीरबल राम की पुत्री खुशबु देवी से हुई थी. शादी के बाद संजय की पत्नी मायके में ही रहने लगी, इसके बाद संजय भी कुछ दिनों के बाद ससुराल में ही डेरा जमा लिया. इस बीच संजय ने लखनी बिगहा में जमीन बिक्री के पांच लाख रुपये भी पत्नी को लाकर ससुराल में दे दिया. ग्रामीणों का कहना है की संजय के रुपये से पूरे ससुराल वाले उपभोग कर रहे थे. इस बीच संजय को जब पता चला की उसकी पत्नी खुशबू का दूसरे युवक से नाजायज रिश्ता है तो उसके इसका विरोध करना शुरू किया.
इसके बाद संजय को पत्नी के साथ मिल कर सभी ससुराल वाले बराबर पिटाई भी करते थे. मृतक के भाई विनोद राम ने बताया कि ससुर बीरबल राम ने यह कहा की संजय के पेट में दर्द हुआ इसके बाद उसकी मौत हो गयी है जब शव को देखा तो उसके भाई के कान से खून निकला हुआ था और गला पर काला निशान था.
विनोद राम ने आरोप लगाया कि उसकी भाई की शादी चार माह पहले अलीपुर में खुशबू के साथ हुई थी खुशबू का गांव ही में एक रिशतेदार युवक से अवैध संबंध था, जिसका विरोध मेरा भाई करता था मेरे भाई की हत्या इसी कारण से इन लोगों ने कर दी.
उसने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी. थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि मृतक के भाई विनोद राम ने मृतक की पत्नी खुशबू देवी, सास पुष्पा देवी ससुर बीरबल राम और भांजा चिंटू पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




