बूढ़ी गंडक का समस्तीपुर में 12 सेमी, तो रोसड़ा में एक सेमी घटा पानी, बागमती का जलस्तर स्थिर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jul 2021 11:25 AM
बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर घटने लगा है़ समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर घटा है. वहीं रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर घटा है.
समस्तीपुर. बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर घटने लगा है़ समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर घटा है. वहीं रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर घटा है.
हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर 12 सेंटीमीटर पर स्थिर है. वहीं बूढ़ी गंडक रोसड़ा में खतरे के निशान से 3.19 मीटर ऊपर है. समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से 2.30 मीटर ऊपर है. दोनों जगहों पर बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है. हालांकि बूढ़ी गंडक के बांध पर अब भी दबाव बना हुआ है.
बिथान, सिंघिया तथा कल्याणपुर प्रखंड के कई रिहायसी इलाके में बाढ़ की स्थिति यथावत है. कई गांवों का सड़क संपर्क भंग है. खानपुर शिवैसिंगपुर में भी बाढ़पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है.
हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर गुरुवार को दोपहर दो बजे 46.84 मीटर पर ठहरा हुआ था. यहां नदी का लाल निशान 45.75 मीटर पर है. रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर गुरुवार को अपराह्न दो बजे 45.82 मीटर पर था. यहां खतरे का निशान 42.63 मीटर पर अंकित है.
बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर समस्तीपुर रेल पुल के पास गुरुवार को अपराह्न दो बजे 48.03 मीटर पर पहुंच गया था. यहां लाल निशान 45.73 मीटर पर अंकित है. इसी तरह मोहनपुर के सरारीघाट पर गंगा नदी जलस्तर घटकर 43.85 मीटर पर पहुंच गया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










