सीतामढ़ी में फाइनेंस कंपनी से 11 लाख की लूट, अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2023 4:54 PM
जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर स्थित कटरा मोड़ के पास पांच की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी से 11 लाख 32 हजार रुपये लूट लिये. इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की.
सीतामढ़ी. जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर स्थित कटरा मोड़ के पास पांच की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी से 11 लाख 32 हजार रुपये लूट लिये. इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की. घटना रविवार देर रात की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस सीतामढ़ी के साथ मुजफ्फरपुर के कई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कार्यालय बंद कर निकलने वाले ही थे कि पांच की संख्या में अपराधी कार्यालय में घुस गये. कार्यालय में आने के साथ ही अपराधियों ने सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट की. अपराधियों ने कार्यालय में रखे करीब 11.32 लाख रुपये लूट लिये. लूट के दौरान विरोध करने पर उन लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद जाते वक्त अपराधियों ने सभी कर्मियों को एक कमरे में बंदकर दिया और बाहर से ताला लगा दिया. कर्मियों के हल्ला करने के बाद लोगों को मामले की जानकारी मिली और सभी कर्मी को बाहर निकाला गया. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव और सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










