एयरलाइंस को नहीं मिल रहे यात्री, पटना एयरपोर्ट उड़ान भरने वाली 20 फ्लाइट कैंसिल

पटना से उड़ने वाली 10 जोड़ी फ्लाइटें गुरुवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की सात और रांची, बेंगलुरु व कोलकाता की एक-एक फ्लाइट शामिल थी. इनमें गो एयर और इंडिगो एयरलाइंस की चार-चार फ्लाइटें और स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें शामिल थीं.
पटना. पटना से उड़ने वाली 10 जोड़ी फ्लाइटें गुरुवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की सात और रांची, बेंगलुरु व कोलकाता की एक-एक फ्लाइट शामिल थी. इनमें गो एयर और इंडिगो एयरलाइंस की चार-चार फ्लाइटें और स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें शामिल थीं.
इनमें से अधिकतर प्लांड कैंसिलेशन था, जिनके यात्रियों को विमानों के रद्द होने की सूचना पहले दे दी गयी थी. साथ ही दूसरी फ्लाइटों से उनके जाने की व्यवस्था भी कर दी गयी थी. लिहाजा उन्हें परेशानी नहीं हुई. लेकिन जिन फ्लाइटों को अचानक रद्द किया गया, उनके यात्रियों को परेशानी हुई और रीशेड्यूलिंग तक उन्हें घंटों एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा.
पिछले कई दिनों से पटना एयरपोर्ट पर हर दिन कई फ्लाइटें कैंसिल रह रही हैं. कम बुकिंग और अक्युपेंसी रेट बेहद कम होना कुछ फ्लाइटों के कैंसिलेशन की वजह मानी जा रही है. इसके लिए दो दर्जन स्टाफ का संक्रमित होना बताया जा रहा है.
-
दिल्ली पटना : 6E2089, 6E2194, G8131, G8198, G8143, SG8480, SG389,
-
पटना रांची: 6E925,
-
बेंगलुरु पटना : G8274,
-
कोलकाता पटना : 6E6926
बीएसआरटीसी के द्वारा शहर के भीतर और बाहर के विभिन्न रूटों में चलाने के लिए 50 सीएनजी बसें पटना पहुंच चुकी हैं. अभी लॉकडाउन लागू है, लिहाजा बीएसआरटीसी अपनी सीएनजी बसों को शुरू नहीं करेगी.
सूत्रों की मानें, तो स्थिति सामान्य होने पर ही इनकी शुरुआत की जायेगी, क्योंकि यात्रियों की संख्या में भी उसके बाद ही बढ़ेगी. इन बसों को फुलवारी में रखा गया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




