HEC क्षेत्र के एक एकड़ जमीन पर खुलेगा ''खादी मॉल'',

रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार 10 हजार किसानों के बीच 2.5 लाख मधुमक्खी बॉक्स का वितरण करेगी. किसानों के प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड ने विकास भारती और रामकृष्ण मिशन के 600 प्रशिक्षित ट्रेनरों को नियुक्त किया है जो 10 हजार किसानों को मधुमक्खी पालन का […]
रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार 10 हजार किसानों के बीच 2.5 लाख मधुमक्खी बॉक्स का वितरण करेगी. किसानों के प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड ने विकास भारती और रामकृष्ण मिशन के 600 प्रशिक्षित ट्रेनरों को नियुक्त किया है जो 10 हजार किसानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देंगे. इससे इन किसानों के जीवन में काफी बदलाव आयेगा. इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को पूरा करने में इससे मदद मिलेगी. श्री दास आज झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा किसानों के बीच मधुमक्खी बॉक्स वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




