वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला आज, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन

वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड

Women’s T-20 World Cup 2026 : महिला टी-20 विश्वकप के चौथे मैच में आज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Women’s T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के चौथे मैच में आज रात 11:00 बजे वेस्टइंडीज महिला टीम का सामना गत विजेता न्यूजीलैंड महिला टीम से होगा. यह मुकाबला साउथेम्प्टन के ऐतिहासिक ‘द रोज बाउल’ मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी, जिससे ग्रुप-2 की जंग बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले 5 बार टी-20 विश्वकप में आमने-सामने रही है. न्यूजीलैंड ने 4 तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पायी है. वेस्टइंडीज की कमान स्टार ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज के हाथों में है. हालांकि कैरेबियाई टीम अपने दोनों वॉर्म-अप मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार कर आ रही है, लेकिन उनके पास डिएंड्रा डॉटिन जैसे मैच-विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी तरफ, अमेलिया केर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. वॉर्म-अप मैचों में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को एकतरफा मात दी थी.

दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज और संन्यास से वापसी करने वाली डिएंड्रा डॉटिन सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगी. मैथ्यूज दुनिया की बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो ओपनिंग के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से भी मैच का रुख पलट सकती हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ताकत उनकी कप्तान अमेलिया केर और दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन हैं. अमेलिया मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के साथ अपनी लेग-स्पिन से विकेट चटकाने में माहिर हैं, जबकि डिवाइन की पावर-हिटिंग कैरेबियाई गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती.

मौसम और पिच की स्थिति

साउथेम्प्टन की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है. बल्लेबाजों को क्रीज पर थोड़ा समय बिताना होगा, जिसके बाद यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाएगा. साउथेम्प्टन में शाम के समय हल्की ठंडक के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, मैच के समय बारिश की आशंका कम है, जिससे फैंस को पूरे 20-20 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है.

वेस्टइंडीज स्क्वाड : हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, कियाना जोसेफ, स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, मैंडी मंगरू (विकेटकीपर), अश्मिनी मुनिसर, अफी फ्लेचर, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहैरक, शमिलिया कॉनेल, रशदा विलियम्स.
न्यूजीलैंड स्क्वाड : अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस केर, ब्री इलिंग, ली ताहुहू, नेन्सी पटेल, सूजी बेट्स, रोजमेरी मायर, फ्रैन जोनास, मौली पेनफोल्ड.

ये भी पढ़े : महिला टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की आज भिड़ंत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola