महिला एशिया कप 2026 UAE में होने के आसार, ACC की घोषणा का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ( फोटो—एक्स )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने की संभावना है. भारतीय टीम के स्क्वॉड का गलती से लीक होना चर्चा का विषय बना है. जानें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में.

विज्ञापन

Womens Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने की संभावना है. हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है. इसी बीच भारतीय टीम का स्क्वॉड BCCI ने अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया था. जिसके बाद अब बीसीसीआई ने इस पोस्ट को हटा दिया है.

विज्ञापन

अंतिम फैसला अब भी बाकी

जानकारी के मुताबिक, ACC ने 22 जुलाई को सभी भाग लेने वाले देशों को ईमेल भेजकर संभावित तारीखों की जानकारी दी थी. इसमें टीमों से 27 अगस्त तक UAE पहुंचने और 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेले जाने की तैयारी रखने को कहा गया था. हालांकि आयोजन स्थल को लेकर उस समय भी कहा गया था कि अंतिम फैसला बाकी है.

Also Read: जिम्बाब्वे सीरीज के बाद एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, वीडियो में दिखा गजब का फिटनेस रूटीन

8 टीमें लेंगी हिस्सा

इस बार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान UAE शामिल होंगे.

पोस्ट को हटाया गया

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी, लेकिन ACC की आधिकारिक घोषणा नहीं होने के कारण कुछ ही देर बाद पोस्ट को हटा लिया गया. गौरतलब है कि महिला एशिया कप के ठीक बाद 17 से 24 सितंबर के बीच जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेली जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट सभी एशियाई टीमों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी का मंच साबित होगा.

Also Read: डिलीवरी के बाद आर्थराइटिस से जूझते हुए कॉमनवेल्थ में जीता ब्रॉन्ज, अब अगले लक्ष्य पर कालीरामना की नजर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola