क्या जल्दी ही आईपीएल में वापसी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, प्रैक्टिस सेशन में आए नजर?

Updated:
विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन में नजर आए एमएस धोनी, फोटो : साभार चेन्नई सुपर किंग्स एक्स हैंडल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MS Dhoni : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में छह मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी मैच ऐसा नहीं गया होगा, जब टीम को अपने ‘थाला’ महेंद्र सिंह धोनी की कमी महसूस ना हुई हो. चेन्नई अबतक सिर्फ दो ही मैच में जीत दर्ज कर सकी है. अब ऐसी सूचना आ रही है कि शायद एमएस धोनी टीम के साथ जल्दी ही नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni : क्या महेंद्र सिंह धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले हाई वोल्टेज मैच में वापसी करेंगे? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि चेन्नई के लिए यह मैच आईपीएल की रेस में बने रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई के हौसले बुलंद हैं.

विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन में विकेटकीपिंग करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी?

एएनआई न्यूज के अनुसार मुंबई के पूर्व क्रिकेटर आदित्य तारे ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि धोनी आमतौर पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान खुद को बैटिंग या हल्की ड्रिल तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन वे विकेट कीपिंग ग्लव्स, पैड और हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे थे. यह बात उनकी रिकवरी प्रोग्रेस का इंडिकेटर है. तारे ने कहा कि वे शायद पिंडली की चोट के बाद अपनी मैच फिटनेस टेस्ट कर रहे थे. तारे ने बताया कि धोनी ने पहले भी प्रैक्टिस सेशन में बैटिंग की थी, लेकिन इस सीजन में यह पहली बार था जब वे विकेटकीपिंग करते देखे गए हैं. यह एक सुखद खबर है और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तो बहुत ही अहम खबर है. संभव है कि माही भाई मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई का उत्साह बढ़ाते हुए ग्राउंड में नजर आएं.

अबतक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं धोनी

आईपीएल के 19वें सीजन में धोनी ने अबतक एक भी मैच नहीं खेला है. वे पिंडली (calf) की चोट से उबर रहे हैं. यह पहला मौका है जब चेन्नई की टीम एमएस के बिना 6 मैच खेल चुकी है और उसने सिर्फ दो मैच में ही जीत दर्ज की है. चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से होगा. प्वाइंट टेबल में CSK आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई अभी स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले ईशान किशन, मैच जीतने के लिए पाॅजिटिव माइंडसेट तुरुप का इक्का

मुंबई इंडियंस के लकी चार्म बने तिलक वर्मा, हार्दिक ने कहा-टीम को इसकी सख्त जरूरत थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola