Live Updates

Tokyo Olympics : 8वें दिन भी भारत की झोली खाली, सिंधु का सपना टूटा, पूजा का सफर समाप्त, कमलप्रीत फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

Tokyo: South African captain Erin Hunter scores a goal against India during a women’s field hockey match at the 2020 Summer Olympics, Saturday, July 31, in Tokyo. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_31_2021_000125B)

Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन मिला-जुला रहा है. तीरंदाजी में अतनु दास हारकर ओलंपिक से बाहर हो गये हैं. जबकि डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने पदक पक्का कर लिया है. हॉकी में महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया है. ओलंपिक से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते है.

विज्ञापन

हॉकी में भारत के लिए बड़ी खबर, महिला टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

ओलंपिक हॉकी से भारत के लिए अच्छी मिल रही है. लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं हैं. दरअसल यह खुशखबरी उस समय मिली, जब ग्रेट ब्रिटेन ने पूल ए के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया. आयरलैंड की हार के बाद भारतीय महिला टीम पूल ए में चौथे स्थान पर रही और अगले दौर में आगे बढ़ी.

पीवी सिंधु से गोल्ड की उम्मीद टूटी, सेमीफाइनल चीनी ताइपे की जु यिंग ने 2-0 से हराया

भारत को ओलंपिक में एक और झटका लगा है. बैडमिंटन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की जु यिंग से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही बैडमिंटन में भारत के गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया है. सिंधु ने पहला सेट 18-21 से, जबकि दूसरा सेट 12-21 से गंवाया.

दूसरे सेट में भी जु यिंग ने बढ़त बनायी

दूसरे सेट में भी चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पीवी सिंधु पर बढ़त बना ली है. स्कोर इस समय 13-8 पर है.

पीवी सिंधु ने जु यिंग के खिलाफ पहला सेट गंवाया, स्कोर 0-1

पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की जु यिंग के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया है. पहला सेट चीनी ताइपे की सटलर ने 21-18 से जीता.

बैडमिंटन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और चीनी ताइपे के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक हो रहा है. पीवी सिंधु पहले सेट में 1 अंकों की बढ़त बना ली है.

एथलेटिक्स में भी भारत को झटका, लंबी कूद में श्रीशंकर फाइनल की दौड़ से बाहर

टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन भारत को एथलेटिक्स में भी करारा झटका लगा है. लंबी कूद में श्रीशंकर ओवरऑल 25वें स्थान पर रहते हुए फाइनल की दौड़ से बाहर हो गये. श्रीशंकर ने अपने पहले प्रयास में 7.69 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह दूसरे और तीसरे प्रयास में इससे बेहतर नहीं कर सके. उनका दूसरा प्रयास 7.51 मीटर और तीसरा प्रयास 7.43 मीटर का रहा था. वह अपनी हीट में 13वें और ओवरऑल 25वें (32 खिलाड़ियों में) स्थान पर रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola