ePaper
Live Updates

Tokyo Olympics : मेडल जीतने के करीब पहुंचीं दीपिका और पूजा रानी, टोक्यो में महिलाओं ने दिखाया दम

Updated at : 28 Jul 2021 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics : मेडल जीतने के करीब पहुंचीं दीपिका और पूजा रानी, टोक्यो में महिलाओं ने दिखाया दम

Tokyo: Indian archer Deepika Kumari during the mixed team event at the 2020 Summer Olympics, Saturday, July 24, 2021, in Tokyo, Japan. (PTI Photo)(AP07_24_2021_000192B)

Tokyo Olympics 2020 Updates: टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है. तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और बॉक्सिंग में पूजा रारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि बैडमिंटन में पीबी सिंधू अंतिम 16 में पहुंच गयीं हैं, ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:24 PM. 28 Jul 215:24 PM. 28 Jul

तीरंदाजी में दीपिका क्वार्टर फाइनल में, अंतिम 16 में अमेरिकी आर्चर को हराया

झारखंड रांची की दीपिका कुमारी ने एकल अंतिम 16 मुकाबले में अमेरिकी आर्चर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. दीपिका ने पांच में से तीन सेट अपने नाम किया. पहला और चौथा सेट अमेरिकी आर्चर ने जीता. दीपिका ने अमेरिकी आर्चर को 6-4 से हराया.

5:24 PM. 28 Jul 215:24 PM. 28 Jul

बॉक्सिंग में भारत की पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में, अलजीरिया की बॉक्सर को हराया

महिला बॉक्सिंग में भारत की पूजा रानी ने 75 किग्रा अंतिम 16 मुकाबले में अलजीरिया की इचरकी चैब को 5-0 से हराया. इसके साथ ही पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. पूजा रानी अब पदक से केवल एक जीत दूर हैं. पूजा को तीनों राउंड में पांचों जजों ने 10-10 अंक दिये.

2:38 PM. 28 Jul 212:38 PM. 28 Jul

दीपिका ने किया कमाल 

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कमाल कर दिया है. दीपिका आज का मैच जीतने के साथ ही अंतिम 16 में पहुंच गई हैं. उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भूटान की करमा को हरा दिया है.

2:38 PM. 28 Jul 212:38 PM. 28 Jul

प्रवीण जाधव अंतिम 16 में नहीं बना पाए जगह 

प्रवीण जाधव दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी से मैच हार गए हैं. राउंड ऑफ 32 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले प्रवीण जाधव अंतिम 16 में वह प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएं. वह अमेरिका के ब्रेडी एलिसन के हाथों 0-6 से हार गए.

2:38 PM. 28 Jul 212:38 PM. 28 Jul

प्रवीण जाधव ने जीता मैच 

पुरुष आर्चरी के व्यक्तिगत इवेंट में प्रवीण जाधव ने शानदार जीत हासिल कर ली है. प्रवीण जाधव को ROC के गालसान को सीधे सेटो मेंम मात दे दी. जाधव ने गालसान को 6-0 से मात दी और मैच अपने नाम किया.

2:38 PM. 28 Jul 212:38 PM. 28 Jul

अभी होने वाले भारत के मुकाबले 

  • तीरंदाजी- दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग

  • तीरंदाजी- दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग

  • बॉक्सिंग- दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग

  • बैडमिंटन- दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण

11:19 AM. 28 Jul 2111:19 AM. 28 Jul

हॉकी और तीरंदाजी में मिली हार 

भारतीय महिला हॉकी टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है. ग्रेट ब्रिटेन ने उसे 4-1 से हरा दिया है. वहीं तीरंदाजी में तरुणदीप का सफर खत्म हो गया है. वह राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हार गए हैं. उनका मैच इजरायल के इटे शैनी से था.

9:50 AM. 28 Jul 219:50 AM. 28 Jul

सिंधु ने जीता मुकाबला 

पीवी सिंधु ने शानदार शुरूआत की है. सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन को हरा दिया है. उन्होंने पहला गेम 21-9 से और 21-16 से जीता है. इसी के साथ सिंधु ने अंतिम 16 में जगह बना लिया है.

9:50 AM. 28 Jul 219:50 AM. 28 Jul

सिंधु का मुकाबला जारी 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मुकाबला जारी है. पीवी सिंधु ने मैच की शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया है. सिंधु ने 21-9 से पहला सेट अपने नाम किया हैय

9:50 AM. 28 Jul 219:50 AM. 28 Jul

भारत 1-3 से पीछे 

भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से पिछड़ती जा रही है. ब्रिटेन ने 42 मिनट में तीसरा गोल किया है. भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को बचाने में असफल रही. भारत फिलहाल 1-3 से पिछड़ गया है.

7:22 AM. 28 Jul 217:22 AM. 28 Jul

हॉकी का मुकाबला जारी 

महिला हॉकी में भारत का मुकाबला ब्रिटेन से जारी है. मैच के 75 सेकंड में ही ब्रिटेन की टीम ने गोल दागकर भारत को मुश्किल में डाल दिया. वहीं हैना मार्टिन ने 19वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन की लीड को डबल कर दिया. वहीं भारत की तरफ से शर्मिला देवी ने 23वें मिनट में भारत के लिए गोल किया है. ये गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया. फिलहाल ब्रिटेन 2-1 से आगे है.

7:22 AM. 28 Jul 217:22 AM. 28 Jul

एक मैच जीतते ही लवलीना का कांस्य पदक हो जायेगा पक्का

पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रही लवलीना बोरगोहेन ने दमदार खेल दिखाते हुए जर्मनी की नादिने एपेट्ज को हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही. 23 साल की लवलीना ने 35 साल की जर्मन प्रतिद्वंद्वी पर तीनों राउंड में हावी रहीं. उन्होंने यह बाउट स्प्लिट डिसिजन के आधार पर 3-2 से जीता. लवलीना अब मेडल पक्का करने से सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं. बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचते ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा है. लवलीना की क्वार्टर फाइनल बाउट 30 जुलाई को चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन से होगी.

7:22 AM. 28 Jul 217:22 AM. 28 Jul

जीत कर भी बाहर हो गयी सात्विक और चिराग की जोड़ी

चीनी ताइपे की यैंग ली और ची लिन वैंग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को 21-18, 15-21, 21-17 से हरा दिया जिससे सात्विक और चिराग टूर्नामेंट से बाहर हो गये. भारत, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे तीनों जोड़ियों ने दो-दो जीत दर्ज की थी, लेकिन चीनी ताइपे और इंडोनेशिया की जोड़ियां ग्रुप चरण में गेम जीतने और हारने के बीच बेहतर अंतर के कारण शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंचने में सफल रही. इंडोनेशिया की जोड़ी का गेम अंतर प्लस तीन, चीनी ताइपे का प्लस दो और भारत का प्लस एक रहा.

7:22 AM. 28 Jul 217:22 AM. 28 Jul

टेबल टेनिस : ओलिंपिक में शरत कमल का सफर हुआ खत्म

टेबल टेनिस पुरुष एकल में अपने अनुभव, कौशल और जज्बे का अच्छा नमूना पेश करने के बावजूद शरत कमल चीन के मौजूदा ओलिंपिक और विश्व चैंपियन मा लोंग से 1-4 से हार गये. उनकी हार के साथ तोक्यो ओलिंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गयी. अपना चौथा ओलिंपिक खेल रहे 39 वर्षीय शरत ने तीसरे दौर के इस मैच में अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पहले तीन गेम में कड़ी चुनौती दी, लेकिन आखिर में उन्हें 46 मिनट तक चले मैच में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola