Olympics : रवि दहिया और नीरज चोपड़ा इतिहास रचने के करीब, महिला हॉकी टीम गोल्ड से चूकी
Tokyo: India’s Neha Goyal takes an unsuccessful charge towards goal during their women’s field hockey semifinal match against Argentina, at the 2020 Summer Olympics, in Tokyo, Wednesday, August 4, 2021. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI08_04_2021_000265B)
Tokyo Olympics 2020 Updates: टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है. भारत ने आज तीसरा मेडल जीत लिया है. बॉक्सर लवलीना ने कांस्य पदक जीता है. वहीं भारत के पहलवान रवि दहिया फाइनल में जगह बना लिया है. जबकि दीपक पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम का बढ़ाया हौसला, कहा – गर्व है
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में हार के बाद हौसला बढ़ाया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया और कहा, भारतीय टीम पर गर्व है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, एक चीज जिसे हम Tokyo 2020 याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन. उन्होंने आगे लिखा, हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया. टीम पर गर्व है. मोदी ने महिला टीम को कांस्य पदक के लिए टीम को शुभकामनाएं दी.
भारत और ब्रिटेन के बीच कांस्य के लिए 6 अगस्त को भिड़ंत
फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 6 अगस्त को कांस्य पदक जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी.
पुरुष के बाद महिला हॉकी टीम का भी गोल्ड जीतने का सपना टूटा, अर्जेंटीना ने 2-1 से हराया
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के बाद अब भारतीय महिला टीम का भी गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने भारत को 2-1 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया. हालांकि महिला टीम से कांस्य पदक की उम्मीद अब भी बरकरार है.
अर्जेंटीना ने भारत पर दागा दूसरा गोल, स्कोर 2-1
तीसरे क्वार्टर में भी अर्जेंटीना की टीम ने भारत पर एक गोल दागा. इस तरह अर्जेंटीना की टीम इस समय 2-1 से आगे चल रही है. अर्जेंटीना की कप्तान ने दूसरा गोल दागा. अब तक दोनों गोल अर्जेंटीना की कप्तान ने ही गोल दागा है.
दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना की शानदार वापसी, स्कोर 1-1
दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना का टीम ने शानदार वापसी की और भारत के खिलाफ पहला गोल दागकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया.
हॉकी सेमीफाइनल में भारत और अर्जेंटीना के बीच रोमांचक मुकाबला, स्कोर 1-1
दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना की टीम ने शानदार वापसी की और भारत के खिलाफ दागा पहला गोल. अर्जेंटीना की कप्तान ने खेल के 27वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा. स्कोर इस समय 1-1 की बराबरी पर है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए