ePaper

VIDEO: टोक्यो में मैच खेल रही थी मीरा बाई चानू और टेंशन में था पूरा गांव, हाथ जोड़ टीवी के सामने चिपके रहे लोग

Updated at : 24 Jul 2021 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: टोक्यो में मैच खेल रही थी मीरा बाई चानू और टेंशन में था पूरा गांव, हाथ जोड़ टीवी के सामने चिपके रहे लोग

Tokyo Olympics 2020, Mirabai Chanu : मीरा बाई चानू ने जैसे ही देश को टोक्यो ओलंपिक में पदक जीताया वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग जश्न में डूब गए. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती. मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020, Mirabai Chanu : टोक्यो ओलिंपिक में भारत की शानदार शुरूआत हुई है. खेलों के महाकुंभ के दूसरे दिन ही भारत के झोली में सिल्वर मेडल आ गया है. मीराबाई चानू ने 49 किलो ग्राम वर्ग में 202 के कुल वजन के साथ सिल्वर मेडल जीता. क्लीन एंड जर्क की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीरबाई चानू ने अपने पहले अटेंप्ट में 110 किलो का वजन बिना किसी मुश्किल के उठाया और मेडल पक्का किया. मीरा बाई चानू के इस जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा. पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक ने ट्वीटर पर अपनी खुशी जाहिर की.

मीरा बाई चानू ने जैसे ही देश को टोक्यो ओलंपिक में पदक जीताया वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग जश्न में डूब गए. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती. मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन. भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा- भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई.

Also Read: Tokyo Olympics में मीराबाई चानू ने किया कमाल, देश को दिलाया सिल्वर, पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं मीरा बाई चानू का गांव भी उनके इस शानदार जीत का जश्न जमकर मना रहा है. टोक्यो में जब मीरा बाई चानू का मुकाबला चल रहा था उस समय उनका पूरा गांव टीवी के सामने चिपक कर बैठा हुआ है. मैच के दौरान मणीपुर के उनके घर में लोगों के भीड़ लगी हुई थी और सभी लोग हाथ जोड़ कर उनकी जीत की कामना कर रहे थें. सोशल मीडिया पर चानू के घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि मैच के दौरान लोग हाथ जोड़ कर टीवी के सामने बैठे हुए हैं.

बता दें कि मीरा बाई चानू मणीपुर की रहने वाली हैं. वहीं उनके इस शानदार जीत के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भी बधाई दी. मणीपुर के सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि क्या दिन है. भारत के लिए क्या जीत है. मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ओपन की पदक की टैली. आपने आज देश को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola