ePaper

पूरे देश के साथ PM मोदी भी देख रहे थे भारत का सेमीफाइनल, मैच के बाद कहा- हार या जीत जिंदगी का हिस्सा

Updated at : 03 Aug 2021 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे देश के साथ PM मोदी भी देख रहे थे भारत का सेमीफाइनल, मैच के बाद कहा- हार या जीत जिंदगी का हिस्सा

Tokyo Olympics 2020, India vs Belgium Semifinal: भारत और बेल्जियम के बीच टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल मैच में भारत भले ही हार गया हो, लेकिन पीएम मोदी समेत पूरा देश उनके हौसले और जज्बे को सलाम कर रहा है.

विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020, India vs Belgium Semifinal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को आज खेले गए सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा है. बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दी. इस हार के साथ ही 41 साल बाद ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. भारत ने अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक 1980 मॉस्को खेलों में जीता था, लेकिन उन खेलों के दौरान सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हुआ था.बेल्जियम की जीत के हीरो स्टार ड्रैग फ्लिकर एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स रहे, जिन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई और करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया.

भारत और बेल्जियम के बीच टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल मैच में भारत भले ही हार गया हो, लेकिन पीएम मोदी समेत पूरा देश उनके हौसले और जज्बे को सलाम कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है. भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने के कारण तोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गयी.

बाता दें कि भारतीय टीम 49 वर्ष बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी लिहाजा देश भर की निगाहें आज के मैच पर थी. खुद प्रधानमंत्री ने भी आज का मैच देखा. उन्होंने ट्वीट करके इसकी इसकी जानकारी दी. विश्व की नंबर एक टीम बेल्जियम के खिलाफ भारत को दमदार खेल की जरूरत थी और पहले दो क्वार्टर में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया भी, लेकिन तीसरे क्वार्टर से बेल्जियम ने मैच में अपना दबदबा बढ़ा दिया और मैच को 5-2 से अपने नाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola