ePaper

क्या इस बार नरेंद्र मोदी आएंगे अहमदाबाद स्टेडियम? अमित शाह पहुंचे

Updated at : 08 Mar 2026 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
T 20 World Cup Final 2026

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की भीड़

T 20 World Cup Final 2026: गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल का महामुकाबला जारी है. स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज मौजूद हैं. 2023 के फाइनल की यादें ताजा करते हुए फैंस के मन में सवाल है कि क्या इस बार जीत के बाद पीएम मोदी या अमित शाह ड्रेसिंग रूम जाकर खिलाड़ियों को बधाई देंगे.

विज्ञापन

T 20 World Cup Final 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला जारी है. इस हाई वोल्टेज मुकाबला को देखने के लिए कई दिग्गज नेता, क्रिकेटर और अभिनेता आए हुए हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम गृह मंत्री अमित शाह का है. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत के बाद इंडियन टीम के खिलाड़ियों से मिलने और देने कौन आएगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि साल 2023 के फाइनल मुकाबले में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलने के बाद खिलाड़ियों से आकर मुलाकात की थी और उन्हें हिम्मत दी थी.

क्या हुआ था भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मुकाबला 2023 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें भारत को हार मिली थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाये. भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 54 रन, के एल राहुल ने 66 रन और रोहित शर्मा ने 47 रन की पारी खेली थी. लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सकी थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत थोड़ी खराब रही, लेकिन इसके बाद ट्रैविस हेड ने शानदार 137 रन की पारी खेलकर अकेले दम पर मैच जीता दिया था.

Also Read: India Vs New Zealand: कब और कहां फ्री में देख सकते हैं आज का यह रोमांचक फाइनल मुकाबला?

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत था और छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस मैच में शानदार शतकीय पारी के लिए ट्रैविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. खास बात ये है कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी की थी.

Also Read: फाइनल में कैमरे पर एक बार भी क्यों नहीं दिखे एमएस धोनी, स्टेडियम में थे मौजूद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola