ePaper

फाइनल में कैमरे पर एक बार भी क्यों नहीं दिखे एमएस धोनी, स्टेडियम में थे मौजूद

Updated at : 08 Mar 2026 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni

ट्रॉफी के साथ एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अन्य.

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उस समय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब एमएस धोनी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे. उनके साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी थे.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं. वह सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी अपनी पत्नी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ मौजूद थे. हालांकि जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ तो कैप्टन कूल शुरुआती 9 ओवरों में एक बार भी कैमरे पर नजर नहीं आए. कैमरे मैदान पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर ही टिके रहे. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावर प्ले के 6 ओवर में ही 92 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी पावर प्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. अभिषेक ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा.

सेमीफाइनल में छाए रहे एमएस धोनी

अब बात धोनी की करते हैं. सेमीफाइनल में कैमरे धोनी पर ही टिके थे. उनकी पत्नी साक्षी धोनी मस्ती करते दिखीं. धोनी, पूर्व कप्तान रोहित के साथ भी मस्ती करते दिखे. कैमरे बार-बार धोनी की ओर से जा रहे थे. इंग्लैंड पर 7 रन से जीत के बाद पूरा सोशल मीडिया धोनी का वाहवाही कर रहा था. सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर रील्स और वीडियो की बाढ़ आ गई थी. हालांकि फाइनल में धोनी के कैमरे पर नहीं दिखाने से फैंस उदास दिखे. सोशल पर कुछ पोस्ट भी शेयर हो रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे धोनी

फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले एमएस धोनी, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ हाथों में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. धोनी को मैदान पर देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक स्टैंड में खड़े हो गए और उनका अभिवादन करने लगे. रोहित का भी क्रेज देखने लायक था.

ये भी पढ़ें…

पृथ्वी शॉ ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, आकृति संग की सगाई, फैंस को दिया सरप्राइज

क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जूते?

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola