क्रिकेट के खिलाफ नहीं हूं, बस हर खेल को मिले बराबर सम्मान, शुबम जुयाल ने फैंस से की खास अपील

Updated:
विज्ञापन

शुबम जुयाल (फोटो—सोशल मीडिया)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने भारत में खेलों की स्थिति पर अहम बात कही है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी समान महत्व मिलना चाहिए. जुयाल ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बताया.

विज्ञापन

Shubham Juyal: 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर लौटे पैरा एथलीट शुबम जुयाल ने देश में खेलों को लेकर एक अहम बात कही है. पुरुषों की F57 सिटिंग शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले जुयाल ने कहा कि भारत में क्रिकेट को जितना प्यार और समर्थन मिलता है, उतना ही उत्साह दूसरे खेलों के खिलाड़ियों के लिए भी दिखना चाहिए.

सभी खेलों को मिले बराबर महत्व

जुयाल ने एनआई से बातचीत में बताया कि वह क्रिकेट की लोकप्रियता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन चाहते हैं कि भारतीय प्रशंसक सभी खेलों को बराबर महत्व दें. उन्होंने कहा कि रुड़की का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत और अब पैरा-एथलेटिक्स के जरिए भी सामने आया है और वह भविष्य में अपने शहर को और गौरवान्वित करना चाहते हैं.

घर पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय सेना में लांस नायक शुबम जुयाल जब अपना पदक लेकर उत्तराखंड के रुड़की स्थित अपने घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि पैरा-एथलेटिक्स के जरिए उन्होंने अपने शहर का नाम एक बार फिर देशभर में रोशन किया.

Also Read: कोरिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने अश्मिता-रक्षिता, फाइनल के लिए पेश करेंगी अपनी दावेदारी

नीरज चोपड़ा से मिले, अब पंत से मिलने की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान जुयाल की मुलाकात स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से हुई थी. वहीं, रुड़की के ही रहने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत से उनकी अभी मुलाकात नहीं हुई है. जुयाल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें पंत से मिलने का मौका जरूर मिलेगा.

सफलता का श्रेय भारतीय सेना को दिया

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय सेना, परिवार और दोस्तों के समर्थन को दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पदक जीतने के बाद बधाई मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई. जुयाल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी निर्धारित है.

अब अगले टारगेट पर नजर

अब जुयाल की नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है. उन्होंने कहा कि उनका सपना लॉस एंजिल्स 2028 पैरालंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है. इसके लिए वह बीच में होने वाली हर प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खुद को तैयार करना चाहते हैं.

Also Read: नॉर्वे के बाद अमेरिका में भी छाए प्रग्नानंदा, पहली बार जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola