नॉर्वे के बाद अमेरिका में भी छाए प्रग्नानंदा, पहली बार जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब
आर. प्रग्नानंदा (फोटो—एक्स)
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब अपने नाम कर लिया है. 23.5 अंक के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण जीत हासिल की है. इससे पहले उन्होंने नॉर्वे चेस 2026 भी जीता था.
St. Louis Rapid & Blitz: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने अमेरिका में अपने शानदार प्रदर्शन को खिताबी जीत में बदल दिया है. 20 वर्षीय भारतीय स्टार ने पहली बार सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब अपने नाम कर लिया. ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में प्रग्नानंदा ने पूरे मुकाबले के दौरान अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरी चरण में भी दबाव के बीच शानदार खेल दिखाया. इससे पहले इसी साल जून में नॉर्वे चेस 2026 का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था.
23.5 अंक के साथ रहें टॉप पर
प्रग्नानंदा ने कुल 23.5 अंक हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. उज्बेकिस्तान के जवाखिर सिंदारोव 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो ने 20.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
दबाव को नहीं होंने दिया हावी
टूर्नामेंट के आखिरी दिन प्रग्नानंदा ने एक भी बाजी नहीं गंवाई. रैपिड चरण में उन्होंने सिंदारोव पर मामूली बढ़त हासिल की थी. इसके बाद ब्लिट्ज में भी उन्होंने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. ब्लिट्ज चरण में सिर्फ एक हार के बावजूद जरूरी जीत दर्ज करते हुए उन्होंने खिताब पक्का कर लिया.
Also Read: कोरिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने अश्मिता-रक्षिता, फाइनल के लिए पेश करेंगी अपनी दावेदारी
क्लासिकल टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
इस जीत का असर ग्रैंड चेस टूर की ओवरऑल रैंकिंग पर भी पड़ा है. प्रग्नानंदा अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने की उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. हालांकि, अभी सीजन का एक क्लासिकल टूर्नामेंट बाकी है, जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद अहम होगा.
जुन में जीता था नॉर्वे चेस का खिताब
प्रग्नानंदा के लिए यह साल लगातार बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा है. इससे पहले जून में उन्होंने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब भी अपने नाम किया था. ओस्लो में उन्होंने फाइनल राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर ट्रॉफी जीती थी. अब भारतीय ग्रैंडमास्टर की नजर ग्रैंड चेस टूर के आखिरी क्लासिकल टूर्नामेंट पर होगी. अगर वह वहां भी शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रहते हैं, तो इस शानदार सीजन का अंत और भी खास हो सकता है.
Also Read: रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन T20 लीग में शुरु की नई पारी, जाने किस टीम से खेलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










